विधानसभा सचिवालय में लगा टीकाकरण का विशेष शिविर
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिये कोविड-19 टीका करण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में विधानसभा सचिवालय के 18 से 44 वर्ष के बीच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की विशेष पहल एवं निर्देश पर विधानसभा सचिवालय में टीकाकरण का यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने स्वयं संपूर्ण व्यवस्था में व्यक्तिगत रूप से रूचि ली। इसके पूर्व भी 45 वर्ष से अधिक आयु सीमा वर्ग के लिए भी कोविड टीकाकरण का शिविर विधानसभा सचिवालय में आयोजित किया गया था।

पाठको की राय