जैजैपुर ब्लॉक के 14 वेक्सिनेशन सेंटर में पुन: शुरू हुआ टीकाकरण
जैजैपुर
केन्द्र और राज्य सरकार के कोविड-19 के निमों के तहत कोरोना वैक्सीनेशन के लिये ब्लॉक में 14 टीकाकरण केन्द्रों की शुरूआत हो चुकी है। 21 जून से 18 वर्ष से उपर के बच्चे भी पोर्टल में अपना पंजीयन कर टीकारण करें। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर पी.आर .घृतलहरे ने ग्राम पंचायत के सभी नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की है।
उन्होंंने ग्रामीण जनों से कहा कि 21 जून से देश में 18 साल से ऊपर के हरेक नागरिक को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। यह सुविधा केवल सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ही मुहैया कराई जा रही है। आखिरी बार टीकाकरण नीति में बदलाव के हिसाब से, 21 जून से यह नियम बदल गया है अब केंद्र और राज्य सरकार के तमाम वैक्सीनेशन सेंटर्स 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन देंगे, जैजैपुर सीईओ ने आगे कहा की टीका का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है,18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग नजदीक के टीकाकरण केंद्र में राशन कार्ड और आधार कार्ड ले जाकर टीका लगवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जैजैपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठठारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोथिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र करही उप स्वास्थ्य केंद्र चिसदा उप स्वास्थ्य केंद्र गुजियाबोर उप स्वास्थ्य केंद्र देवरघटा। उप स्वास्थ्य केंद्र छिरार्डीह उप स्वास्थ्य केंद्र ओडेकेरा उप स्वास्थ्य केंद्र परसाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र मुक्ता उप स्वास्थ्य केंद्र हरेठिकला सहित कुल 14 वेक्सिनेशन सेंटर बनाया गया है जहां टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण केंद्र में मास्क लगाना,फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निदेर्शों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

पाठको की राय