Monday, October 19th, 2026

बच्चों के टीकाकरण से बनेगा सकारात्मक माहौल : लोक निर्माण मंत्री भार्गव

जबलपुर
लोक निर्माण मंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने जबलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनमोहन नगर में 15 से 18 वर्ष की उम्र के बालक बालिकाओं के निशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चो को वेक्सिनेशन से समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड़ का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कार्यक्रम में जबलपुर सांसद राकेश सिंह, विधायकद्वय अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, जबलपुर शहर भाजपा अध्यक्ष जी एस ठाकुर एवं कलेक्टर जबलपुर व पुलिस अधीक्षक सहित स्वस्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

 

#Public Works Minister Bhargava

Source : Agency

पाठको की राय