Tuesday, October 20th, 2026

सुरक्षित जीवन के लिए टीकाकरण बहुत ही महत्वपूर्ण - डॉ सुधीर मोदी

प्रशिक्षण कार्यशाला में ही हुआ टीकाकरण

धार
जीवन महत्वपूर्ण है। जीवन को सुरक्षित बनाये रखने के लिए टीकाकरण बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये टीकाकरण आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क  लगाए जाते है। बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण से वंचित है। अतः कार्य सफलता की काफी संभावनाएं है। टीकाकरण व वेंक्सीनेशन की जागरूकता में भोज शोध संस्थान, मध्यप्रदेश वालएंट्री हैल्थ आर्गनाइजेशन व यूनीसेफ  की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी में वैक्सीन का महत्व हम सबको पता है। कितने टीके कब व कैसे लगाए जाते है इसकी सूची अनुसार जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुधीर मोदी ने दी। डॉ मोदी तिरला व नालछा विकासखंड के समुदाय आधारित संगठनों की एक दिवसीय मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। डॉ मोदी ने बताया कि जिले के 13 विकासखण्डों में 52 वितरण केंद्र व 1000 वेक्सीन केन्द्र व मोबाइल वेन भी सक्रिय है। डॉ मोदी का स्वागत CBO कार्यकर्ता कृष्णा परमार ने किया। ग्रामीण क्षेत्रों के 20 से अधिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संस्थान के जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नागर ने बताया कि इस अभियान में नियमित टीकाकरण के साथ ही बाल विवाह, हाथ धुलाई, कोरोना वेंक्सीनेशन के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है। इस अभियान में हाटबाजार में, आंगनवाड़ी केन्द्रों में, गांवों में नियमित   संपर्क, घर घर सर्वे आदि किये जा रहा है। भोजन के पूर्व सत्र में संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने सामुदायिक कार्यकर्ताओं व संगठनों की भूमिका की उपादेयता सुनिश्चित की। जागरूकता कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है। प्रशिक्षण कार्यक्रम  में ही टीकाकरण हुआ। 10 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रिकॉशन डोज़ लगवाया। टीकाकरण सहयोग मंजूबाला लोधा व निर्मला क़ानूड़े का रहा। इस अवसर पर हाथ धुलाई का प्रयोगिक सत्र भी किया गया। यह जानकारी दूरस्थ गाँव की सामुदायिक कार्यकर्ता गीता डावर ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय