Tuesday, October 20th, 2026

वैक्सीनेशन महाअभियान 27 सितम्बर को

मुरैना
प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान 27 सितम्बर को चलाया जायेगा। यह बात व्हीसी के माध्यम से मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से कही।
    
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टरबी.कार्तिकेयन ने राजस्व, स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये कि अब कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के डोज से इस अभियान में छूटना नहीं चाहिये। जिले के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगे। यह हम सबके लिये चुनौती पूर्ण रहेगा। इसके लिये राजस्व एवं स्वास्थ्य कर्मी प्लानिंग बनायें, वैक्सीनेशन की टीम गठित करें, मोबाइल वैन बनायें। इस अभियान में मुरैना को शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर सुरक्षा कवच प्रदान करें।

 

#Vaccination

Source : Agency

पाठको की राय