Saturday, October 24th, 2026

मनरेगा कार्य स्थल में काम के साथ-साथ टीकाकरण भी

रायपुर
कलेक्टरसौरभ कुमार के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीमयंक चतुवेर्दी के मार्गदर्शन में टीकाकरण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। सभी को टीकाकरण सुनिश्चित हो सके , इसके लिए मनरेगा कार्य स्थल पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित कर टीका लगाया जा रहा है।

रायपुर जिले के सहायक कलेक्टरअभिषेक कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभनपुरराजेन्द्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में श्रीमती कुसुम घोष आरएचओ तथासंजीव टण्डन कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा ग्राम पंचायत छछानपैरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वृक्षारोपण, गोठान निर्माण व चारागाह निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कोरोना टीका लगाया गया। मनरेगा अंतर्गत उक्त निर्माण कार्य प्रगति पर हैजिसमें कुल 110 श्रमिक नियोजित हैं, कार्य स्थल पर ही उत्साहपूर्वक कोरोना से बचाव हेतु  47 श्रमिकों ने टीका लगाया।

इस प्रकार श्रमिकों के टीकाकरण से ग्रामीणों में टीकाकरण के प्रति गंभीरता व सक्रियता बढेगी तथा बचे हुए ग्रामीण भी टीकाकरण के महत्व को समझ सकेगें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के द्वारा इस अभियान में सतत रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है ताकि टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक सुनिश्चित हो सके।

 

#MNREGA

Source : Agency

पाठको की राय