फिल्म देखने पुलिसकर्मियों को अवकाश
भोपाल
प्रदेश के पुलिसकर्मियों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश उस शर्त पर मिलेगा कि पुलिसकर्मी ‘द कश्मीर फाइल्स’फिल्म देखने जा रहा है। इस संबंध में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह डीजीपी सुधीर सक्सेना से बात कर उन्हें निर्देश दिए हैं कि पुलिसकर्मियों को इस फिल्म देखने के लिए एक दिन का अवकाश दिया जाए। हालांकि दोपहर तक इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुए थे।
Source : Agency

पाठको की राय