Tuesday, October 20th, 2026

उत्तरकाशी टनल हादसा: 60 मीटर में से 45 मीटर तक हुई ड्रिलिंग, जल्द पूरा होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे का बुधवार को 11वां दिन रहा। पिछले 11 दिनों से टनल के अंदर 41 मजदूर फंसे हुए हैं। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि टनल के अंदर ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर के बाद 6 मीटर का एक और पाइप सफल तरीके से डाला गया है। इस पाइप को डालने के बाद 60 मीटर में से अब तक कुल 45 मीटर तक की ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय और अधिक महत्वपूर्ण है। अगले फेज की ड्रिलिंग भी शुरू कर ली गई है। इस दौरान एमडी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

 

#उत्तरकाशी टनल हादसा

Source : Agency

पाठको की राय