Sunday, October 25th, 2026

Uttarkashi Bus Accident: सामने आई 28 यात्रियों की लिस्ट, MP सरकार एक्टिव

भोपाल
उत्तरकाशी में हुए भीषण हादसे में मध्य प्रदेश के यात्री होने के चलते एमपी सरकार एक्टिव हो गई है. हादसे के कुछ देर बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बताया कि बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे. सरकार ने 28 यात्रियों की लिस्ट भी जारी कर दी है.

उत्तरकाशी में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई. यहां तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई. बस में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 28 यात्री सवार थे. पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है.

मध्य प्रदेश के यात्री होने के चलते एमपी सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. हादसे के कुछ देर बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बताया कि बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे. सरकार ने 28 यात्रियों की लिस्ट भी जारी कर दी है.

बस में सवार यात्रियों की लिस्ट


उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं. आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. अभी भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय