Monday, October 19th, 2026

उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घन्ना भाई को मिलेगी डी-लिट की उपाधि

देहरादून
गढ़वाली सिनेमा एवं कला संस्कृति जगत में अपनी विशेष पहचान रखने वाले मशहूर हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई को सरकार जल्द डी-लिट की उपाधि से सम्मानित करने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धर्म सिंह रावत ने यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि गढ़वाली सिनेमा, संस्कृति और कला के विकास में घनानंद का योगदान अतुलनीय है। वे पिछले कई वर्षों से गढ़वाली सिनेमा और कला जगत का सबसे मशहूर चेहरा बने हुए हैं। जहां उन्होंने लोक कला और हास्य के जरिये गढ़वाली भाषा के विकास में अहम भूमिका निभाई, वहीं प्रदेश के युवाओं के लिए भी वे प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने गढ़वाली सिनेमा और लोक कला को संजोकर आगे बढ़ाया, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी इससे अनजान ना रहे। गढ़वाली सिनेमा जगत में आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धन सिंह रावत ने बताया कि अगले साल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें डी-लिट की उपाधि दिए जाने योजना है, उन्हें यह उपाधि किस विश्वविद्यालय से और कब देनी है, इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
 

 

#Uttarakhand

Source : Agency

पाठको की राय