Tuesday, October 20th, 2026

उत्तराखंड: सात सीटों पर जनएकता पार्टी लड़ेगी चुनाव, टिहरी से पूर्व मंत्री दिनेश धनै लड़ेंगे चुनाव

टिहरी
उत्तराखंड जनएकता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सिलिंडर चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बुधवार को नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में चिह्न लांच किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से उन्हें ये चिह्न मिल गया है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि उनकी पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे खुद टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा ऋषिकेश से उनके बेटे कनक धनै चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों पर अभी प्रत्याशियों का चयन नहीं किया गया है। इस अवसर पर गोविंद बिष्ट, संजय मैथानी, रागिनी भट्ट, बलवीर नेगी आदि मौजूद रहे।

 

 

#Uttarakhand

Source : Agency

पाठको की राय