Tuesday, October 20th, 2026

उत्तराखंड चुनाव: आम आदमी पार्टी बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल

देहरादून
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक चुका है। भाजपा, कांग्रेस-आप सहित सभी राजनैतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कोई कमी कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है। भाजपा ने भले ही अपने पांच साल के कार्यकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदला है, लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  से टक्कर मिलेगी। कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के साथ ही ‘आप’ चुनाव-2022 में पूरा जोर लगा रही है।  आम आदमी पार्टी’ भी दोनों पार्टियों के वोट बैंक पर सेंध लगाने को भी तैयार बैठी है। उत्तराखंड के गढ़वाल-कुमाऊं के सभी 13 जिलों में 14 फरवरी को मतदान होगा। उत्तराखंड चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सर्वे की बात मानें तो चुनाव में ‘आप’ के सक्रिय होने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि, भाजपा को वोटों के लिहाज से फायदा मिलता दिख रहा है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी को 45-51 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को महज कांग्रेस 9 से 13 सीटें और आम आदमी पार्टी को 7 से 11 सीटों पर संतुष्ट रहना पड़ सकता है। वाेटिंग प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी फिर बाजी मारते हुए 45.32 फीसदी वोटों के साथ पहले स्थान पर रहेगा, जबकि कांग्रेस को 24.61 और ‘आप’ को 18.34 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जबकि अन्य राजनैतिक पार्टियों का वोटिंग प्रतिशत करीब  11.73 रहेगा। सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री चेहरे पर 43.12 फीसदी वोटों के साथ पुष्कर सिंह धामी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। युवा चेहरा होने के साथ ही ताबातोड़ घोषनाएं करने वाले धामी को एक बार फिर लोग उत्तराखंड के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 22.72 प्रतिशत के साथ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दूसरे नंबर पर लोगों की पसंद है और ‘आप’ के कर्नल अजय कोठियाल 16.72 फीसदी वोटों के साथ लोगों की तीसरी पसंद बने हुए हैं।

उत्तराखंड चुनाव
नामांकन की अधिसूचना : 21 जनवरी
नामांकन दाखिल करने की तारीख : 28 जनवरी
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 29 जनवरी
नामांकन वापस लेने की तारीख : 31 जनवरी
मतदान : 14 फरवरी

 

 

#Uttarakhand elections

Source : Agency

पाठको की राय