Friday, October 23rd, 2026

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा रदद् की ,प्रमोट होंगे 29 लाख छात्र

   लखनऊ

     उत्‍तर प्रदेश सरकार ने आज 29 मई को 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पिछले कई समय से परीक्षाओं को लेकर छात्रों में संशय था जिसे दूर करते हुए अब राज्‍य शिक्षामंत्री ने परीक्षाओं को कैंसिल कर बगैर एग्‍जाम के छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है. बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 29 लाख छात्र रजिस्‍टर्ड हैं जिन्‍हें अब बगैर एग्‍जाम प्रमोट किया जाएगा.

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इसी माह सभी स्‍कूलों को छात्रों के 9वीं के फाइनल एग्‍जाम के मार्क्‍स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे. इसके लिए 24 मई तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी. जिन स्‍कूलों में 10वीं के प्री-बोर्ड एग्‍जाम नहीं हुए हैं, उन्‍हें ध्‍यान में रखते हुए 9वीं के फाइनल एग्‍जाम मार्क्‍स को आधार बनाकर छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया गया है.

10वीं के एग्‍जाम को लेकर छात्र लंबे समय से परीक्षा रद्द करने की मांग उठा रहे थे जिसे ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है. बता दें कि CBSE बोर्ड समेत कई स्‍टेट बोर्ड पहले ही अपनी 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं. यूपी बोर्ड के छात्र और अभिभावक भी इसी आधार पर परीक्षाएं रद्द करने की मांग उठा रहे थे. शिक्षामंत्री ने आज कहा है कि 10वीं के सभी छात्रों को बगैर एग्‍जाम के 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.

 

#10th board exam

Source : Agency

पाठको की राय