Monday, October 19th, 2026

उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2022 तक के लिए कोविड प्रभावित राज्य घोषित किया गया

लखनऊ
देशभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमनिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि एक के बाद एक तमाम राज्यों में रात्रि कर्फ्यू समेत तमाम पाबंदियां लगाई जा रही हैं। शादी समारोह से लेकर तमाम सार्वजनिक स्थलों को बंद किया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश को भी कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यपाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, यह घोषित करते हुए उद्घोषणा जारी करती हैं कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य कोविड-19 प्रभावित है। यह उद्घोषणा 31 मार्च 2022 तक या फिर अगले आदेश तक जारी रहेगी।

 

#yogi

Source : Agency

पाठको की राय