Friday, October 23rd, 2026

उत्तर प्रदेश: 11 जिले हुए कोरोना से मुक्त, 53 जिलों में नहीं मिला एक भी नया मरीज

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर खत्म होने की करार पर है। सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान यूपी में 33 नए मामले सामने आए, जबकि 44 मरीजों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में अब 857 एक्टिव केस बचे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 11 जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। इन 11 जिलों में अब एक भी कोरोना मरीज नहीं है। इतना ही नहीं, बीते 24 घंटों में 53 जिलों में एक भी नया केस सामने नहीं आया है, जबकि 22 जिलों में सिंगल डिजिट में केस है। उत्तर प्रदेश में अब तक 16,84,581 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 2.50 लाख से ज्यादा कोविड नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 6.50 करोड़ से अधिक कोरोना जांच की जा चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट और टीकाकरण करने वाला प्रदेश है। यूपी में अब तक 4. 43 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगे चुके हैं। इससे पहले, रविवार को जारी हुए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 43 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया था।

 

#Uttar Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय