Wednesday, October 21st, 2026

यूएसआईबीसी बोला - इंडस-एक्स से सह-विकास और सह-उत्पादन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

वॉशिंगटन.
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा है कि इंडस-एक्स (भारत-अमेरिका रक्षा त्वरित पारिस्थितिकी) से दोनों देशों की स्टार्टअप कंपनियों के बीच सह-विकास और सह-उत्पादन की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

यूएसआईबीसी के अध्यक्ष अतुल केशप ने मंगलवार को यहां कहा, ''स्टार्टअप स्तर पर इन संबंधों में निवेश करके हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि 21वीं सदी के दौरान हमारे दो लोकतंत्रों में हमारे मूल मूल्यों का संरक्षण करने और नियम आधारित सिद्धान्तों को बढ़ावा देने की क्षमता बनेगी। इससे हम एक मुक्त हिंद-प्रशांत को संरक्षित कर सकेंगे।''

इंडस-एक्स को रक्षा विभाग और भारत के रक्षा उत्पादन विभाग की साझेदारी में पेश किया गया है। दोनों देशों के कई महत्वपूर्ण स्टार्टअप बुधवार को अगली पीढ़ी की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगे। केशप ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक से पहले यह प्रदर्शनी दुनिया को हमारी मुक्त उपक्रम प्रणाली की पूरी ताकत का प्रदर्शन करेगी।

 

 

#USIBC

Source : Agency

पाठको की राय