घूम-घूमकर चुराता था मोबाइल; ग्राहक ढूंढते समय पुलिस ने दबोचा
रायपुर.
राजधानी में चोरों की हौसला बुलंद हैं। रायपुर में तरह-तरह के चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी सूने मकानों में धावा बोलते हैं, तो कभी राहगीरों को चोरी का शिकार बनाते हैं। इसी क्रम में अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8 नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
यह मामला थाना गंज की है, जहां मुखबिर की ओर से पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी को धरदबोचा है। गंज थाने क्षेत्र स्थित राजपूताना होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास मोबाइल फोन रखा था। मोबाइल को सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पहचानकर कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 8 नग मोबाइल फोन रखा होना पाया गया।
घूम-घूमकर दिया चोरी को अंजाम
पुलिस ने मोबाइल फोन केे संबंध में कागजात की मांग की। इस पर उसने कोई दस्तावेज नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में घुम-घुम कर मोबाइल फोन चोरी किया है। आरोपी नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 8 नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नेहरूनगर थाना कोतवाली रायपुर निवासी नरेन्द्र सागर 22 साल को गिरफ्तार किया है।
#Used to steal mobile phones while roaming

पाठको की राय