Monday, October 26th, 2026

बुलडोजर की हनक दिखाकर वसूलते थे रुपए, दो युवक अरेस्ट

सोनभद्र
सोनभद्र जिले में बुलडोजर की हनक दिखाकर वसूली कर रहे दो युवकों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से सूचना मिली कि बीना बस स्टैंड रोड के किनारे बने मकानों दुकानों पर चिन्ह लगाकर बुलडोजर चलवा कर मकान गिराने का भय दिखाकर लोगों से पैसे ले रहे हैं। सूचना मिलने पर शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव,उप निरीक्षक पारसनाथ यादव, विमलेश कुमार,आदर्श शुक्ला ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को बीना महाप्रबंधक कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को अपना नाम क्रमशः राना कुमार व अमरेश राज  निवासी रेहटा अनपरा बताया। बुलडोजर की हनक दिखाकर पैसा वसूलने की बात भी उक्त युवकों ने अपना कबूला। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।

 

 

#Used to co

Source : Agency

पाठको की राय