Friday, October 23rd, 2026

होलिका दहन में प्रतीक स्वरूप करें लकड़ी का उपयोग

भोपाल
वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन के लिए प्रतीक स्वरूप में कम से कम लकड़ी का उपयोग करें। उन्होंने कहा है कि हरे आवरण की उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन हमारे जीवन-निर्वाह की बुनियादी आवश्यकता भी हैं।

वन मंत्री डॉ. शाह ने प्रदेश के नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आव्हान किया कि हरे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुँचायें। इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अपील की है रंग और गुलाल के साथ होली का पर्व शालीनता से मनाएँ।

 

 

#gokasth

Source : Agency

पाठको की राय