Sunday, October 25th, 2026

वस्तुओं का मानकीकरण कर उपयोग बढ़ाया जाएगा, मानीटरिंग स्वयं मुख्य सचिव करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भारतीय मानकों के उपयोग को बढ़ावा देने मानकों के निर्माण और उपयोग में राज्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वस्तुओं का मानकीकरण कर उपयोग बढ़ाया जाएगा इसकी मानीटरिंग स्वयं मुख्य सचिव करेंगे। इसके लिए अलग-अलग विषयों के बारह विशेषज्ञ भी उनकी मदद करेंगे।

प्रदेश में मजबूत गुणवत्तायुक्त परिस्थितिकी तंत्र बनाने के साधन के रुप में भारतीय मानकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जागा। इसके लिए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव, चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के भोपाल प्रमुख, फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल के प्रतिनिधि, कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री भोपाल के प्रतिनिधि, आशा स्मिता फाउँडेशन भोपाल के प्रतिनिधि, जागरुक उपभोक्ता समिति इंदौर के प्रतिनिधि, भेल के प्रतिनिधि, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम भोपाल, सेंट्रइ इंस्टीटयूट आफ पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भोपाल सीपेट के प्रतिनिधि, मौलाना आजाद राष्टÑीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रतिनिधि, भारतीय मानक ब्यूरो के क्षेत्रीय उप महानिदेशक को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश शासन के उपभोक्ता मामले मे सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।

ऐसे होगा प्रदेश में काम
 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी समिति नवीन भारतीय मानकों के निर्माण के लिए क्षेत्रों की पहचान करेगी। भारतीय मानकों के अनुपालन को लागू करने के लिए उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रणालियों की पहचान करेंगे। भारत सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उपाय तलाशेंगे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय