Friday, October 23rd, 2026

ग्रामीण युवा शक्ति का उपयोग गांव के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी -कलेक्टर

रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे  अभनपुर विकासखंड के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। जनपद कार्यालय अभनपुर के सभाकक्ष में अध्यक्षों को उन्होनें क्लब के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा की गांव के युवा शक्ति का उपयोग गांव के सर्वांगीण विकास के लिए करना है। युवा रचनात्मक कार्य से जुड़कर सामाजिक बुराई को दूर कर सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण युवा संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण, कुपोषण को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वच्छता अभियान, विभिन्न खेल गतिविधियां, नशा मुक्ति आदि कार्यों को करने में अपनी महती भूमिका निभा सकते है।इसके साथ ही रोजगार तथा शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक किया जा सकता है।क्लब में ग्रामीण युवाओं को जोड़कर ग्रामीण विकास एव अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संबंध में कार्य योजना बनाएं।इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती देवनंदनी साहू,उपाध्यक्ष राजू बारले,जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय