Friday, October 23rd, 2026

आईआरएडी एप का उपयोग म.प्र. के 41 जिलों में - एडीजी  सागर

 भोपाल 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई)  डी.सी. सागर ने बताया है कि इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरएडी) का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एप का उपयोग प्रदेश के 41 जिलों में प्रारंभ किया जा चुका है।

एडीजीसागर ने बताया कि भारत सरकार ने एप के क्रियान्वयन के लिये पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मध्यप्रदेश को भी शामिल किया है। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान को भी पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। श्री सागर ने बताया कि एप का उपयोग कर सड़क दुर्घटनाओं का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। डाटाबेस के आधार पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं, जिससे कि दुर्घटनाओं की संख्या को न्यूनतम किया जाकर जन-धन हानि से बचाया जा सके।

 

#एडीजी  सागर

Source : Agency

पाठको की राय