Wednesday, October 21st, 2026

परीक्षा स्थगित करवाकर विधायक-मंत्री के लिए बच्चों का उपयोग निंदनीय : अजय

बीजापुर

युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के बीजापुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों को कलेक्टर-विधायक के निर्देश पर अंतिम मूल्यांकन परीक्षा स्थगित करवाकर नेलसनार लाया गया। उन्होंने कहा कि स्वागत सत्कार करना उनका कर्तव्य था जो उन्होंने किया, उस पर कोई गुरेज नहीं, लेकिन कलेक्टर, विधायक, मंत्री ने जिस तरह अपने स्वागत के लिए स्कूली बच्चों का उपयोग किया वह गलत है।

अजय सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों को स्वागत के लिए लाइन पर खड़ा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सबसे बड़ी बात 11 बजे से बच्चों की परीक्षा थी, मंत्री के स्वागत सत्कार के बजाए शिक्षकों को परीक्षा स्थगित करना पड़ा। 11 बजे से कक्षा 06वीं से कक्षा 09वीं के छात्र-छात्राओं की अंतिम मूलयांकन परीक्षा थी। विधायक, मंत्री, कलेक्टर, डीईओ को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होने कहा कि नेलसनार में जब ग्रामीण कार्यकर्ता नदारद थे, तब विधायक ने अपनी लाज बचाने के लिए स्कूली बच्चों का इस्तमाल किया, जो शर्मनाक है, इसकी निंदा करता हूं। बीजापुर विधायक की लोकप्रियता जिस तरह गिर रही है, उसे बचाने के लिए स्कूली बच्चों का उपयोग कर विधायक ने अपनी गरिमा गिरा दी, बच्चों परीक्षा से उन्हें वंचित किया गया। शिक्षक कलेक्टर, डीईओ के निर्देश का पालन करने मजबूर दिखे।

 

Source : Agency

पाठको की राय