Tuesday, October 20th, 2026

ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करें नींबू

बरसात के मौसम में स्किन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में चेहरे पर ऑयल भी बहुत आता है, ऐसे में अगर आप भी ऑयली स्किन से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए नींबू का इस्तेमाल बताने वाले हैं। नींबू का चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा और चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होंगे। विटामिन सी से भरपूर नींबू कोलेजन प्रोटीन बनाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं नींबू को स्किन पर कैसे लगाएं।

नींबू में चीनी
चेहरे से ब्लैक हेड्स हटाने और ऑयल को खत्म करने के लिए आप नींबू के रस में चीनी मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें। इसके लिए 1 नींबू के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाएं और इस मिक्स से चेहरे को स्क्रब करें। नींबू और चीनी के स्क्रब से ऑयली स्किन की समस्या खत्म हो जाएगी और आपके चेहरे पर निखार आएगा।

नींबू में शहद
1 नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए आप दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से चेहरे पर 5 मिनट के लिए मसाज करें। हल्के हाथों से की गई इस मसाज से ग्लो आएगा। नींबू और शहद के इस मिक्स से चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं।

नींबू में चावल का आटा
नींबू में चावल का आटा मिलाकर लगाने से चेहरे पर कसावट आएगी। इसके साथ ही दाग धब्बे कम होंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा। नींबू और चावल के आटे का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा लें और इसमें 1 नींबू का रस मिलाएं, जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। इस पैक को 10 ले 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

 

Source : Agency

पाठको की राय