Tuesday, October 20th, 2026

भूख बढ़ाने के लिए नींबू का ऐसे करें उपयोग

भूख न लगना एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण कई बीमारियां हो सकती हैं। भूख नहीं लगने के कारण लोग कम खाना खाते हैं, जिससे उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते। इसके अलावा कई बार भूख न लगने के पीछे तनाव या डिप्रेशन भी एक कारण हो सकता है। भूख कम लगने की समस्या में लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट लेते हैं, जिसका कुछ खास असर भी नहीं पड़ता है। ऐसे में नींबू फायदेमंद साबित होता है, नींबू न सिर्फ वजन घटाने के काम आता है बल्कि इसके सेवन से भूख भी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, भूख बढ़ाने के लिए नींबू का सेवन कैसे करें।

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
भूख बढ़ाने के लिए आप 3ml नींबू के रस के साथ 10ml चूने का पानी और शहद मिलाएं। इस मिश्रण की 20-20 बूंद दिन में 2 से 3 बार लें।
1 नींबू का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया भी अच्छे से काम करती है।
नींबू का शर्बत भी भूख बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आप 2 गिलास पानी में 2 नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच लौंग पाउडर और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं, स्वाद बढ़ाने के लिए आप नमक भी मिला सकते हैं। इस शर्बत को पीने से भूख बढ़ती है।
नींबू पर काला नमक लगाकर चाटने से भी भूख बढ़ती है। इससे आपका हाजमा भी दुरुस्त होगा और पाचन तंत्र मजबूत होगा।
अदरक के चुकड़ों में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर खाएं। इसे खाने से भूख बढ़ती है। आप इसे बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय