Thursday, April 16th, 2026

कपूर से करें ये आसान उपाय, दूर होंगे वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी!

वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आप कई तरह की समस्याओं से बचे रहते हैं। वास्तु शास्त्र में कपूर को नकारात्मकता से मुक्ति पाने के लिए एक अच्छा उपाय बताया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह कपूर की मदद से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

रोजाना करें ये काम
अगर आपका कोई काम बार-बार बिगड़ रहा है, तो इसका कारण घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम के समय कपूर  जलानी चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

साथ ही आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसके साथ ही अगर आपको धन से संबंधित समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए कपूर में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इससे आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।  

मिलेगा वास्तु दोष से छुटकारा
यदि आपके घर में वास्तु दोष की समस्या बनी हुई है, तो ऐसे में आप इसे दूर करने के लिए भी कपूर से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए घर के अलग-अलग कोनों में कपूर के टुकड़े रख दें। जब ये टुकड़े गल जाएं, तो इनकी जगह नए टुकड़े रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष से निजात मिल सकती है।

इस स्थानों पर रखें कपूर
वास्तु के अनुसार, आप घर के मुख्य द्वार, पूजा घर और तिजोरी में भी कपूर का टुकड़ा रख सकते हैं। इसके अलावा बेडरूम में भी कपूर रखने से आपको गृह क्लेश की स्थिति में लाभ देखने को मिलता है। वहीं अगर आप सोते समय तकिए के नीचे एक कपूर का टुकड़ा रखकर सोते हैं, तो इससे मानसिक शांति का अनुभव होता है और अच्छी नींद आती है। घर के इन स्थानों पर कपूर का टुकड़ा रखने से आपको वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।

 

 

#Use campho#remove Vastu defects

Source : Agency

आपकी राय

10 + 4 =

पाठको की राय