Wednesday, October 21st, 2026

US ने परमाणु हथियार ले जाने वाले बमवर्षक विमानों के साथ अभ्यास किया

सियोल
 उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण करने की आशंका के बीच अमेरिका ने ताकत दिखाने के लिए एक बार फिर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-52 बमवर्षक विमानों के साथ कोरियाई प्रायद्वीप में अभ्यास किया।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों ने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका और दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास में हिस्सा लिया।

दक्षिण कोरिया की वायुसेना ऑपरेशन कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पार्क एच. सिक ने कहा कि यह अभ्यास दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन के मजबूत संकल्प और उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे का तत्काल तथा भीषण तरीके से जवाब देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उत्तर कोरिया से परमाणु और मिसाइल खतरे के मद्देनजर दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेना अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रही हैं।

 

 

#US ने परमाणु हथियार

Source : Agency

पाठको की राय