Tuesday, October 20th, 2026

अमेरिका चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलिना में निक्की हेली को हराया, राष्ट्रपति कैंडिडेट बनना हुआ तय!

वाशिंगटन.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना रिपब्लिकन प्रतियोगिता में निक्की हेली को हरा दिया है। शनिवार को इस जीत के साथ ही उनका 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना तकरीबन तय हो गया है। वह राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा प्रेसीडेंट जो बाइडेन के खिलाफ मुकाबले के करीब पहुंच गए हैं।

अमेरिका में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनावों रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए ट्रंप के सामने निक्की हेली को सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा था। डोनाल्ड ट्रंप के अपनी आखिरी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर जीत के साथ ही उम्मीदवारी की उनकी आगे की राह अब आसान हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार चौथे राज्य में जीत हासिल की है। खासतौर से रिपब्लिकन पार्टी के लिए मजबूत माने जाने वाले इलाकों में ट्रंप को अच्छा समर्थन मिल रहा है। निक्की हेली 2011 से 2017 तक साउथ कैरोलिना की गवर्नर रह चुकी हैं। निक्की हेली ने इस जीत पर डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी है और अभियान जारी रखने का ऐलान किया है। दूसरी ओर इस जीत के साथ ही अब नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच मुकाबला होना लगभग तय हो गया है। ट्रंप अब अगले प्राइमरी चुनावों और सुपर ट्यूजडे में जाएंगे। इसमें 16 राज्यों में एकसाथ रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे।

जीत के बाद बोले ट्रंप- ये कमाल की शाम
साउथ कैरोलिना में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा आज की शाम बेहद शानदार है। इस साल का चुनाव का दिन इंसाफ का दिन होगा, वह चुनाव में जो बाइडेन का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमें फिलहाल जश्न मनाने पर टाइम खर्च नहीं करना है, हमें नवंबर के चुनाव के लिए काम पर जुट जाना है। निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि वह अभियान जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि कल हम कल मिशिगन जाएंगे और फिर अगले हफ्ते सुपर ट्यूजडे होगा। हम अमेरिका के लिए लड़ते रहेंगे और जीत हासिल होने तक आराम नहीं करेंगे। अमोरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन और रिपब्लकिन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी तय है। ये चुनाव इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि बाइडेन 81 तो ट्रंप 77 साल के हैं। हाल के दिनों में सर्वे कहते हैं कि अमेरिकी चुनाव में दोनों मुख्य उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर में है। ऐसे में दोनों के बीच जीत और हार का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा।

 

#Donald Trump#certain to become#presidential candidate! Defeats Nikki Haley#South Carolina

Source : Agency

पाठको की राय