Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका ने सीरिया और इराक में आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

वॉशिंगटन 
अमेरिका की ओर से सीरिया में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में जिन आतंकियों की इराक मदद कर रहा था, उनके ठिकानों पर अमेरिका वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की है। दरअसल इराक में अमेरिकी सेना के कैंप पर आतंकियों ने ड्रोन से हमला किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका की ओर से एयर स्ट्राइक की गई है। अमेरिका की सेना की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि यह एयर स्ट्राइक निश्चित लक्ष्य पर की गई है। सीरिया में दो ठिकानों पर जहां आतंकियों का हथियारों का स्टोर था, वहां यह हमला किया गया है। सीरिया के दो ठिकानों और इराक के एक ठिकाने पर यह एयर स्ट्राइक की गई है। हालांकि बयान में यह नहीं कहा गया है कि इस एयर स्ट्राइक में किसी की मौत हुई है, या कोई घायल हुआ है या नहीं।

 

#एयर स्ट्राइक

Source : Agency

पाठको की राय