Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिका व ब्रिटेन ने नागरिकों को किया अलर्ट, बड़े हमले के इनपुट

काबुल
अफगानिस्तान में फंसे विदेशी नागरिकों को अमेरिका और ब्रिटेन ने अलर्ट किया है। दोनों देशों ने कहा है कि अगर नागरिक काबुल शहर के होटलों में हैं या इसके आसपास भी हैं तो तत्काल वहां से दूसरे स्थान पर चले जाएं। यह चेतावनी खास तौर पर काबुल के सेरेना होटल के लिए जारी की गई है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से यह चेतावनी सुरक्षा कराणों से जारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को काबुल के होटलों के आसपास बड़े हमले के इनपुट मिले हैं।

इसके अलावा अमेरिका ने अफगानिस्तान की यात्रा न करने की सलाह नागरिकों को दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगर आप यात्रा करते भी हैं तो काबुल के होटलों में न ठहरें वहां सुरक्षा का खतरा बना हुआ है।

अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पिछले सप्ताह ही कुंदुज प्रांत की एक मस्जिद पर बम धमाका किया गया था। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।  9

 

#US and UK

Source : Agency

पाठको की राय