Sunday, October 25th, 2026

अमेरिका और इंडोनेशिया के अधिकारी छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे - लखमा

जगदलपुर
आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा उद्योगों को बढ़ावा देने इंडोनेशिया के दौरे से लौटकर बस्तर पहुंचने पर जगदलपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे भारत से प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। वहीं इंडोनेशिया के बाली में अमेरिका और अन्य देशों से पहुंचे पदाधिकारियों ने जल्द ही छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी हैं। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग को लेकर अपार संभावनाओं को देखते हुए अमेरिका और इंडोनेशिया के कंपनियों के अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जल्द ही राजधानी रायपुर आएगी और छत्तीसगढ़ में निवेश भी करेंगी।

 

#Lakhma

Source : Agency

पाठको की राय