Tuesday, October 20th, 2026

आज होगा रिलीज उर्वशी रौतेला का नया गाना 'Versace Baby'

 

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस का एक नया म्यूजिक वीडियो 'डूब गए' रिलीज हुआ था. इस गाने में वे पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आई थीं. गाने में फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी. सोशल मीडिया पर यह गाना अभी भी धमाल मचा रहा है. वहीं, इसी बीच आज एक्ट्रेस का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में वे इजिप्ट के सुपरस्टार मोहमद रामादान के साथ नजर आएंगी. उर्वशी अपने इस नए म्यूजिक एलब्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वे ब्राउन और ऑफ व्हाइट इ़जाइनर मिडी पहनी नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा "VERSACE BABY ईद के इस खास मौके पर रिलीज होने जा रहा है". बता दें कि उर्वशी अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी थीं. वहीं फैंस को भी इस म्यूजिक एलब्म का बेसब्री से इंतजार था. यह उर्वशी का इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है. इससे पहले एक्ट्रेस अरब फैशन वीक को लेकर सुर्खियों में रही थीं. वे अरब फैशन वीक में बतौर शो-स्टॉपर पहली भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं.

 

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जिओ स्टूडियोज के आने वाले वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी. उर्वशी रौतेला बहुत जल्द अपना तमिल डेब्यू भी करने वाली हैं. पता चला है कि यह एक बिग बजट फिल्म होगी, जिसमें उर्वशी एक आईआईटीएन और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगी. अभिनेत्री बाइलिंगुअल थ्रिलर 'ब्लैक रोज' व 'थिरुतु पायले 2' के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय