Tuesday, October 20th, 2026

उर्वशी रौतेला ने बेडरूम में बाथरोब पहनकर दिए दिलकश पोज


बॉलीवुड की फैशन आइकॉन और खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो ‘वसार्चे बेबी’  को लेकर सुर्खियों में हैं। वह आए दिन अपनी कीमती ड्रेसेज को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस के होश तब उड़ गए जब उन्होंने बाथरोब में पोज देते हुए एक गॉर्जियस अंदाज वाला फोटोशूट शेयर किया। उर्वशी रौतेला एक बार फिर एकदम नए अंदाज में लोगों का दिल जीत रही हैं। वह एक सफेद रंग के बाथरोब में, डार्क मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। उर्वशी का आई मेकअप काफी खास अंदाज में किया गया है, उनकी आंखों बेहद प्यारी दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला का ये बाथरोब में मेकअप वाला स्टाइल अब काफी पसंंद किया जा रहा है। इस शूट में सिर्फ चेहरे का मेकअप ही नहीं एक्ट्रेस की हेयरस्टाइल भी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इन दिनों उनका इंटरनेशनल सॉन्ग 'वसार्चे बेबी' छाया हुआ है। इसे करोड़ोंं व्यूज मिल चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय