उर्वशी ने खुद को हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस माना
मुंबई।
उर्वशी रौतेला एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। ऐसा हम नहीं खुद उर्वशी कह रही हैं। उनसे पूछा गया कि वो देश की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, यह सुनकर या जानकर उन्हें कैसा लगता है। उर्वशी रौतेला इस बात पर सहमत थीं कि वे देश की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने यह बात बिल्कुल नहीं नकारा।
अब उनकी इस स्टेटमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। उर्वशी रौतेला से सवाल था कि वो देश की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, हर एक मिनट की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इस पर उनका क्या कहना है। जवाब में उर्वशी ने कहा- यह अच्छी बात है। मुझे लगता है कि सभी सेल्फ मेड स्टार यह दिन देखने के लिए हकदार हैं। उर्वशी की बातों से लगा कि वो इस बात से पूरी तरह सहमत हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात उतनी नहीं पची। उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अभी पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भी उर्वशी का एक बयान चर्चा में था। उर्वशी ने कहा कि हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डी कैपरियो उनसे पर्सनली मिले थे और उनकी तारीफ भी की थी। उर्वशी ने कहा- मुझे यकीन नहीं हुआ कि इतना बड़ा एक्टर मेरी तारीफ कर रहा है। उन्होंने मेरे टैलेंट को सराहा भी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था, मैंने कई बार अपने आप को पिंच किया कि क्या मैं सपना तो नहीं देख रही हूं।
उर्वशी के इस स्टेटमेंट का भी बहुत मजाक बना था। कांस में जो नेकलेस पहना, उसकी कीमत 200 करोड़ से ज्यादा बताया यहीं नहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर उर्वशी रौतेला ने अपने आउटफिट के साथ मगरमच्छ की आकृति वाला नेकलेस पहना था। उर्वशी की ढफ टीम ने दावा किया कि इस नेकपीस की कीमत 200-276 करोड़ रुपए के बीच है। उर्वशी ने भी पोस्ट कर बताया था कि यह कार्टियर ब्रांड का है। बाद में अरुंधति डे सेठ नाम की एक ज्वेलरी एक्सपर्ट ने एक्ट्रेस के नेकलेस को नकली करार दे दिया था।

पाठको की राय