Tuesday, October 20th, 2026

कनाडा को हराकर तीसरे स्थान पर रहा उरुग्वे

चार्लोट (अमेरिका)
स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से बराबरी करने वाले उरुग्वे ने कनाडा को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

उरुग्वे निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले तक एक गोल से पीछे था लेकिन सुआरेज के गोल की मदद से वह 2-2 से बराबरी करने में सफल रहा। पेनल्टी शूट आउट में उरुग्वे की तरफ से फेडेरिको वाल्वरडे, रोड्रिगो बेंटानकुर, जियोर्जियन डी अर्रास्काएटा और सुआरेज़ ने जबकि कनाडा की तरफ से जोनाथन डेविड, मोइज़ बॉम्बिटो और मैथ्यू चोइनियर ने गोल किए। इससे पहले बेंटानकुर ने आठवें मिनट में उरुग्वे को बढ़त दिला दी थी लेकिन कनाडा ने 22वें मिनट में इस्माइल कोने और 80वें मिनट में डेविड के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

 

 

#Uruguay beat Canada

Source : Agency

पाठको की राय