Wednesday, October 21st, 2026

उर्मिला शुक्ल को अ.भा. सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान

बिलासपुर.
देश की सुप्रसिद्ध कथाकार उर्मिला शुक्ल के उपन्यास ' बिन ड्योढ़ी का घर' को अखिल भारतीय सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान 2023  प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम 5 नवंबर  को कवि लोक परिषद  बिलासपुर द्वारा आयोजित किया गया. उल्लेखनीय है बस्तर और छत्तीसगढ़ पर आधारित यह उपन्यास देश भर में चर्चित  रहा है. इसी उपन्यास को अखिल भारतीय अमलतास सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है. यह सम्मान मुक्तिबोध  के  सुपुत्र दिवाकर मुक्तिबोध और कवि मीर अली मीर ने प्रदान किया. इस अवसर पर कथाकार परदेशी राम वर्मा, सतीश जायसवाल, कवि मांझी अनंत और हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के  लेखक उपस्थित थे.

 

#Urmila Shukla

Source : Agency

पाठको की राय