Friday, October 23rd, 2026

शहरी आजीविका मिशन अब सभी नगरीय निकायों में: मंत्री सिंह

भोपाल

स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को स्व-रोजगार शुरू करने और अन्य सामुदायिक कार्यो के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 407 नगरीय निकायों में दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन को लागू कर दिया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि पहले 378 नगरीय निकायों में यह योजना लागू थी। इसे अब नवगठित 29 नगरीय निकायों में भी लागू कर दिया गया है।

 

#शहरी आजीविका

Source : Agency

पाठको की राय