Friday, October 23rd, 2026

नगरीय विकास मंत्री सिंह ने यूपीएससी में सफलता पर कुमारी जागृति अवस्थी को दी बधाई

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दूसरा स्थान एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी जागृति अवस्थी के घर पहुँचकर बधाई दी। उन्होंने कु. जागृति अवस्थी को मिठाई खिलाकर एवं गुलदस्ता देकर शुभकामनाएँ दी।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा की मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। कु. जागृति ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। जागृति की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तय किया है कि प्रदेश के सभी मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी, चाहे वो देश में पढ़ें या फिर विदेश में।

 

#UPSC

Source : Agency

पाठको की राय