नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का दौरा कार्यक्रम
भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह 30 सितम्बर को दोपहर 1.35 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिये वायुयान से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुँचेंगे। मंत्री सिंह नई दिल्ली में जन-प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। वे मध्यप्रदेश भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री सिंह एक अक्टूबर को प्रात: 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-2 एवं अमृत योजना-2 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे एक अक्टूबर की रात्रि 8 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 9.20 बजे भोपाल पहुँचेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय