Friday, October 23rd, 2026

नगरीय निकायों ने 16 हजार से अधिक श्रमिकों को कराया भोजन

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए नगरीय निकायों द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से अभी तक लगभग 16 हजार श्रमिक बाहर से आये, जिन्हें नगरीय निकायों द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गए हैं।

कोविड-19 के प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता के लिए शहरों में 6282 होर्डिंग्स लगाये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण संबंधित विभिन्न कार्यों में निकायों के लगभग 62 हजार 752 कर्मचारी लगातार सेवाएँ दे रहे हैं।

 

#नगरीय निकाय

Source : Agency

पाठको की राय