Friday, October 23rd, 2026

नगरीय प्रशासन मंत्री मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे अपना एक माह का वेतन

रायपुर
कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री  डॉ. शिवकुमार डहरिया ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है।

मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष बहुत से लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में यथासंभव अपना सहयोग प्रदान किया था। इस साल भी इस आपदा से निपटने के लिए सबके सम्मिलित सहयोग की जरुरत है। इसलिए हमने अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में समर्पित किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि घर पर रहें और शासन के नियमों का धैर्यपूर्वक पालन करें। उन्होंने आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और यथासम्भव मुख्यमंत्री सहायता कोष में  सहयोग राशि जमा करके अपना योगदान दें।

 

#नगरीय प्रशासन मंत्री

Source : Agency

पाठको की राय