Wednesday, October 21st, 2026

नगरीय प्रशासन मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से की भेंट

रायपुर

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने मंगलवार को उनके निवास पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ.डहरिया ने विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के विकास कार्यो की जानकारी भी ली। इस मौके पर लोगों ने मंत्री डॉ.डहरिया को अपनी विविध समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने नागरिकों की विविध समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

 

Source : Agency

पाठको की राय