Friday, October 23rd, 2026

यूपीएससी ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर 

 नई दिल्ली 
 UPSC Exam Calendar 2021 :  यूपीएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया। परीक्षार्थी परीक्षा की संशोधित तिथि वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। नए कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2021 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) 2021 का आयोजन अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 की मुख्य परीक्षा 7 जनवरी 2022 से और आईएफएस की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा पांच दिन ( 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी) व आईएफएस की मुख्य परीक्षा 10 दिनों (27 फरवरी 2022 से 8 मार्च 2022 ) तक चलेगी। 

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा, 2020 परीक्षा अब पांच सितंबर को आयोजित करेगा। प्रवर्तन अधिकारी-लेखा अधिकारी, ईपीएफओ,  2020 के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अब पांच सितंबर को आयोजित की जाएगी। 

वहीं, नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (कक), 2021 का आयोजन 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्र को 29 जून तक आवेदन करना होगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए नेशनल डिफेंस एकेडमी के 370 व नौसेना एकेडमी के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, आईईएस, आईएसएस एग्जाम 16 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन एग्जाम 17 जुलाई को इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 18 जुलाई को होगी।

 

#यूपीएससी

Source : Agency

पाठको की राय