Thursday, October 22nd, 2026

यूपी का सबसे बड़ा सोलर पार्क झांसी में बनेगा , प्रतिदिन 30 लाख यूनिट बिजली

झांसी
 उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गरौठा तहसील में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर पार्क (jhansi garautha solar power park) बन रहा है। इस सोलर पार्क के बन जाने से हर रोज लगभग 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। विभागीय अफसर उम्मीद जता रहे हैं कि परियोजना का काम समय से पहले पूरा कर बिजली उत्पादन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क के लिए गरौठा तहसील में सात गांव के लोगों से जमीन के लिए करार हुआ है। इसके लिए ग्रामीणों की गैर कृषि वाली जमीनें 29 साल की लीज पर ली गई हैं। खरौरा, जसवंतपुरा, जलालपुरा, शंकरगढ़, सुजानपुरा, नादौल और बरारू गांव के किसानों से इस सोलर पार्क के लिए जमीनें ली गई हैं। किसानों को प्रति एकड़ बीस हज़ार रुपये सालाना किराया दिया जा रहा है।

2023 में काम पूरा करने का रखा गया था टारगेट
इस सोलर पार्क का अक्टूबर 2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन काम की गति से अनुमान है कि यह समय से पहले हो जाएगा। यहां से बनने वाली बिजली की कीमत 2.50 रुपये प्रति यूनिट होगी और यह बिजली पॉवर ग्रिड को भेजी जाएगी। इससे एक ओर जहां राजस्व की बचत होगी तो बिजली संकट पर लगाम लगाने में भी काफी हद तक मदद मिल सकेगी। प्रभारी परियोजना प्रमुख मनोज सरदाना कहते हैं कि अक्टूबर 2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है और काम काफी तेजी से चल रहा है। प्रयास है कि समयबद्ध काम पूरा कर लिया जाए और इस पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाए।

बनेगी 30 लाख यूनिट बिजली
इस पार्क के लिए ली गई जमीन का किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष किराया जा रहा है। सात गांव के किसानों से जमीन 29 साल के लीज पर ली गई है। यहां प्रतिदिन 30 लाख यूनिट बिजली बनेगी। इससे करीब पांच लाख घरों तक उजाला पहुंचेगा। यहां बनने वाली बिजली की प्रति यूनिट कीमत 2.5 रुपये तक होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

#सोलर पार्क

Source : Agency

पाठको की राय