Tuesday, October 20th, 2026

अनुपुरक बजट पारित होने को लेकर सदन में हंगामा


रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4337 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। उधर विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया उनकी ओर से बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संंसदीय लोकतंत्र के इतिहास में कभी भी नियम को शिथिल कर विनियोग विधेयक पारित नही किया गया। कोर्ट में लंबित मामले पर विधेयक लाना नियमों के विरुद्ध है। एक चुनाव जीतने के लिए नियमों को ताक में रखना गलत है। सरकार बहुमत में है इसका मतलब यह नहीं कि नियम कानून को ताक में रखकर काम किया जाए। छत्तीसगढ़ के युवाओं छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे ने जवाब दिया कि कोर्ट में लंबित विषय और विधेयक के बिंदु अलग -अलग है। इसके बाद भी विपक्ष ने शोर शराबा जारी रखा तो सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। फिर भी विधायकों के बीच नोक झोंक जारी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय