Friday, October 23rd, 2026

उपभोक्ताओं की सुविधा में विस्तार के लिए बिजली सेप सिस्टम का होगा अपग्रेडेशन

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सेवा और सुविधाओं में विस्तार के लिये सैप सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। सैप सिस्टम के जरिये ही उपभोक्ताओं को आनलाइन बिल पेमेंट, मोर बिजली एप एवं सेन्ट्रल कॉल सेन्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो पाती है। उपभोक्ता को और बेहतर सुविधा देने के लिये 7 सितम्बर रात्रि 11.50 बजे से 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे तक सैप सिस्टम के अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (ईआईटीसी)  वीके साय ने बताया कि रायपुर के सेप सिस्टम को  बिलासपुर स्थित डिजास्टर रिकवरी सेंटर से लिंक करके मोर बिजली एप, आॅन लाईन बिजली बिल भुगतान एवं बिजली बंद की शिकायत की सुविधा जारी रखी गई है। इस दौरान सेन्ट्रल काल सेन्टर का टेलीफोन नंबर 1912 के माध्यम से भी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।  अपग्रेडेशन गतिविधि के दौरान बिजली उपभोक्तागण एटीपी काउन्टर के माध्यम से भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग व बिलिंग का कार्य यथावत् जारी रहेगा।

मोर बिजली मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली बिल भुगतान,बिजली बिल देखने एवं शिकायत दर्ज करने की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मोर बिजली ऐप पर प्रदान की गई अन्य सुविधाएं उक्त अवधि में उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं होगी। अपग्रेडेशन के बाद सभी सुविधाएं यथावत पुन: बहाल कर दी जायेगी। अपग्रेडेशन की अवधि में उपभोक्ता द्वारा बिजली बिल के  सफल भुगतान 14 सितम्बर 2021 के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के बी.पी. नंबर पर अपडेट हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस शटडाउन में केवल दो कार्यदिवस पड़ेंगे।

 

#Upgradation

Source : Agency

पाठको की राय