Sunday, October 25th, 2026

उपाध्याय ने असम के मरियानी विधानसभा में ली कांग्रेस कार्यकतार्ओं की बैठक

जोरहट/रायपुर
असम के 5 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज इन्हीं तैयारियों को लेकर एआईसीसी सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम के जोरहट जिले के मरियानी विधानसभा में कार्यकतार्ओं की बैठक ली। मरियानी विधानसभा के बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत में विकास उपाध्याय ने आज स्थानीय कार्यकतार्ओं से आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि हमारी तैयारी बूथ स्तर की होनी चाहिए ताकि हम स्थानीय जनता के सीधे सम्पर्क में रहकर कार्य करें और उनकी मांगों एवं आवश्यकताओं को आलाकमान तक पहुंचाकर स्थानीय जनता को लाभ दिला सके। साथ ही प्रभारी महोदय ने कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मौकापरस्त लोगों के कारण आज यह उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई हैं जिसके कारण क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं उनके इस विश्ववास और अपनत्व की रक्षा की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकतार्ओं की हैं जिसे आप बखूबी निभा भी रहे हैं,आप सभी कार्यकतार्ओं के अथक प्रयासों से हम यह उपचुनाव अवश्य ही जीतेंगे यह मेरा पूर्ण विश्वास हैं। स्थानीय कार्यकतार्ओं द्वारा प्रभारी महोदय विकास उपाध्याय की बातों पर एक स्वर में पूर्ण समर्थन दिया गया तथा आगामी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने का वचन भी दिया गया।

 

#Upadhyay

Source : Agency

पाठको की राय