Wednesday, October 21st, 2026

आयुर्वेद, होम्योपैथी पाठ्यक्रम के लिए आठ तक आनलाइन आवेदन

रायपुर
छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, प्राकृतिक व यूनानी चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आठ फरवरी इसकी अंतिम तिथि हैं। 15 फरवरी से दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य कोटे की करीब 11,22 मेडिकल सीटों के लिए पहचे चरण के काउंसिलिंग प्रक्रिया में 5947 छात्रों ने आनलाइन आवेदन किए हैं। बता दें कि एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों के लिए पहले चरण में काउंसलिंग को आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में एमबीबीएस की 1320 और बीडीएस की 600 सीटें हैं। इसमें 15 फीसद आल इंडिया कोटे के छात्रों को दाखिला मिलेगा। जबकि 85 फीसद सीटें स्टेट कोटे के लिए आरक्षित है। ऐसे में राज्य कोटे के लिए करीब 1122 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

राज्य कोटे के सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि सात फरवरी 2022 होगी। वहीं दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया 15 से 18 फरवरी तक चलेगी। 24 फरवरी तक प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह आल इंडिया कोटे की बात करें तो इसी तरह दूसरे चरण में पंजीयन प्रक्रिया नौ से 14 फरवरी, सीट आवंटन 17 से 18 फरवरी व 20 फरवरी तक दाखिले की प्रक्रिया होगी। इसी तरह आल इंडिया कोटे के तीसरे चरण में पंजीयन प्रक्रिया दो मार्च से सात मार्च तक, सीट आवंटन 10 से 11 मार्च और 13 मार्च तक दाखिले होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय