Friday, October 23rd, 2026

लाईफलाईन एक्सप्रेस के माध्यम से 20 तक मिलेगी उपचार सुविधा

जगदलपुर
लाईफलाईन एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। लाईफलाईन एक्सप्रेस के माध्यम से 20 अप्रैल तक जगदलपुर में उपचार की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसमें आंख, कान, होंठ, तालू, अस्थि संबंधी रोग, दंत संबंधी रोगों की जांच व उपचार के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार सर्जरी भी की जाएगी। इसके साथ ही मुंह, स्तन तथा विभिन्न प्रकार के कैंसर सहित विभिन्न असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने जगदलपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचकर लाईफलाईन एक्सप्रेस में दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का अवलोन किया। इस दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय