Friday, October 23rd, 2026

Umesh Pal Hatyakand में शामिल 5 शूटरों की इनामी राशि UP पुलिस ने बढ़ाई

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश सरकार ने वकील उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के इनाम को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पांच निशानेबाजों पर इनाम बढ़ाकर प्रत्येक पर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।

पांचों शूटरों की इनामी राशि बढ़ी
जेल में बंद गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद का बेटा असद उन पांच शूटरों में शामिल है। 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी की मदद से असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, मोहम्मद गुलाम और साबिर की पहचान की गई थी। अतीक अहमद राजू पाल और उमेश पाल की हत्या का आरोपी है। अतीक के पत्नी पर घोषित हुआ था इनाम दरअसल, Umesh Pal की हत्या के बाद से ही इस हत्याकांड से जुड़े हमलावर पुलिस और एसटीएफ की पकड़ से अभी दूर हैं।

इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अतीक अहमद (Atique Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पुलिस की रडार पर आ गई है। दरअसल, शाइस्ता परवीन का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही है। शाइस्ता परवीन भी इस केस में नामजद इससे पहले प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने शाइस्ता परवीन को भी उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोप बनाया है और उनके सिर पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है। प्रयागराज पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने शाइस्ता परवीन के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सकी।
 

 

#Umesh Pal Hatyakand

Source : Agency

पाठको की राय